संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रेलवे कॉलोनी के पास एक झोपड़ी से अज्ञात शख्स 97 हजार रुपये चोरी करके ले गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कालू राम ने बताया कि वह मजदूरी करता है और रेलवे कॉलोनी के पास झोपड़ी में रहता है। 17 फरवरी 2026 को अज्ञात शख्स उसकी झोपड़ी में घुसकर 97 हजार रुपये चुरा लिए। ये रुपये उसने अपनी मां के इलाज के लिए जमा किए थे। जांच अधिकारी सुखविंदर कौर का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।