फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम को हुई 95.55 लाख रुपये की रिकवरी

Thu, 31 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के लिए सरकार द्वारा बनाई गई नीति और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उस पर मोहर लगाने के बाद उम्मीदवारों से बिजली निगम की तिजोरी भरने लगी है। इसी के तहत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिरसा सर्कल की तीनों डिवीजनों में कुल 95.55 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। सरकार की नीति और चौधर की लालसा ने बिजली निगम के डिफाल्टर बने ग्रामीणों को अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान करने को मजबूर कर दिया है ताकि बिजली निगम से एनओसी मिल सके और वे अपना नामांकन जमा करवा सकें।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने वालों से अब तक डबवाली डिवीजन में 70.49 लाख रुपये, सब अर्बन डिवीजन में 9.03 लाख रुपये तथा सिटी डिवीजन में 23.36 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। पूर्व में सितंबर माह में जब सरकार ने इस नियम के आधार पर चुनाव निर्धारित किए थे तो कोर्ट में मामला जाने व चुनाव रद होने से पहले भी तीनों डिवीजनों में कुल 24 लाख 16 हजार रुपये की रिकवरी हुई थी और अब दिसंबर माह में फिर से चुनाव निर्धारित होने के बाद पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 71 लाख 39 हजार रुपये की रिकवरी हो चुकी है।

इस प्रकार सितंबर व दिसंबर माह में उम्मीदवारी के इच्छुक ग्रामीणों द्वारा कुल 95.55 लाख रुपये की रिकवरी की गई। पहले चरण में बड़ागुढ़ा, ओढां व डबवाली की पंचायत समिति, पंच व जिला परिषद के चुनाव 10 जनवरी को होने हैं, जो कि बिजली निगम के डबवाली डिविजन में आते हैं और यही कारण है कि बिजली निगम की रिकवरी भी इन्हीं क्षेत्रों से अब तक सर्वाधिक हुई है। अभी दूसरे व तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होनी है। उम्मीद है कि सरकार द्वारा बनाए गए इस नियम से निगम की रिकवरी का आंकड़ा कम से कम तीन करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


डबवाली में 70.49 लाख की रिकवरी
प्रथम चरण में आने वाले डबवाली खंड में कुल 48 गांव, ओढां खंड में 37 गांव तथा बड़ागुढ़ा ब्लॉक में 44 गांव आते हैं। इन गांवों के पंचायती चुनाव में उम्मीदवार बनने वाले ग्रामीणों ने निगम के डबवाली डिविजन के अंतर्गत सितंबर व दिसंबर माह में कुल 70 लाख 49 हजार रुपये के बकाया बिलों का भुगतान किया है। इनमें से डबवाली क्षेत्र में 18 लाख 48 हजार रुपये, कालांवाली में 24 लाख 54 हजार रुपये तथा चौटाला क्षेत्र के उम्मीदवारों ने 11 लाख 22 हजार रुपये का भुगतान किया है। इसी प्रकार सब अर्बन डिविजन के अंतर्गत आने वाले रानियां क्षेत्र में 2 लाख 52 हजार रुपये, ऐलनाबाद में तीन लाख 50 हजार रुपये, जीवन नगर में 75 हजार रुपये, नाथूसरी चोपटा में दो लाख 19 हजार रुपये तथा सब अर्बन सब डिविजन सिरसा में केवल सात हजार रुपये की रिकवरी हुई। दूसरी तरफ सिटी डिविजन के शहरी व औद्योगिक क्षेत्र में 10-ृ10 हजार रुपये, पंजुआना में 18 लाख 53 हजार रुपये, डिंग में 14 हजार रुपये तथा माधोसिंघाना में चार लाख 49 हजार रुपये की रिकवरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें