फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा सिंगला ग्रुप का रिकॉर्ड

Thu, 31 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा से विधायक मक्खन लाल सिंगला का सिंगला ग्रुप आयकर विभाग के निशाने पर है। यह ग्रुप रियल इस्टेट, शराब का बिजनेस करने के साथ-साथ मारुति के कई शोरूम चलाता है। डबवाली में आयकर विभाग ने सिंगला ग्रुप की बड़ी गलती पकड़ ली है। काफी रिकॉर्ड सील करके अपने कब्जे में ले लिया है। ज्यादातर रिकॉर्ड इसी वर्ष का है।
विज्ञापन


विधायक मक्खन लाल सिंगला के बेटे राकेश सिंगला के डबवाली में चल रहे मारुति कंपनी के शोरूम शक्ति मोटर्स पर टीम पिछले करीब 30 घंटों से डेरा डाले हुए है। मंगलवार को टीम ने बिना रुके देर रात करीब 12 बजे तक काम किया। कुर्सियों पर छह घंटे नींद पूरी की। सुबह छह बजे पुन: काम में जुट गई।

टीम को इस शोरूम से बड़ी गलती मिली है। शोरूम के प्रभारी मनजीत सिंह द्वारा उपलब्ध करवाया गया डाटा आयकर विभाग के डाटा से मिस मैच कर रहा है।

विभागीय टीम को संदेह है कि टैक्स भरने में सिंगला ग्रुप ने करोड़ों रुपये का हेरफेर किया है। आयकर विभाग ने रिकॉर्ड सील करके अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष सबसे ज्यादा हेरफेर की गई है। गलती पकड़े जाने पर चार सदस्यीय टीम का एक सदस्य इस वर्ष का रिकॉर्ड लेकर कार्यालय की ओर रवाना हो गया है। टीम के एक सदस्य ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि सिंगला ग्रुप की गलती को विभाग अपने स्तर पर वैरिफाई कर रहा है। चूंकि मामला कई करोड़ रुपयों में हो सकता है।
विज्ञापन

 
बता दें, सिंगला ग्रुप ने त्रिवेणी शहर डबवाली में वर्ष 2010 में शोरूम खोला था। शोरूम प्रभारी की माने तो शोरूम से प्रतिवर्ष करीब 800 से 900 गाड़ियों की सेल होती है। यहीं नहीं वर्क शॉप भी साथ में है। ऐसे में कार की एसेसरीज भी खूब बिकती है। लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस होता है।

नहीं आए विधायक
फरीदाबाद, गुड़गांव तथा लुधियाना के आयकर विभाग की टीम ने विधायक मक्खन लाल सिंगला को मौके पर बुलाने की कोशिश की। लेकिन वे बहाने बनाते रहे। टीम में शामिल एक अधिकारी के अनुसार विधायक का कहना है कि वे चंडीगढ़ में असेंबली सेशन में व्यस्त है। वे नहीं आ सकते।

प्रभारी को रात भर शोरूम में रखा
आयकर विभाग की टीम ने शोरूम प्रभारी मनजीत सिंह को रातभर अपने साथ रखा। अन्य कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। इस दौरान शोरूम पुलिस पहरे में रहा। बुधवार सुबह शोरूम को कस्टमर के लिए खोल दिया गया। लेकिन टीम अपनी कार्रवाई करती रही।

ज्वाइंट कमिश्नर बताएंगे
लगातार दूसरे दिन सिंगला ग्रुप के शोरूम की जांच कर रही आयकर विभाग की टीम ने अपनी पहचान उजागर नहीं की। पूरी तरह से मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। टीम ने यही कहा कि जो भी कार्रवाई होगी, सबके सामने रखी जाएगी। इसके लिए कुछ वक्त चाहिए। ज्यादा जानकारी फरीदाबाद में ज्वाइंट कमिश्नर ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें