फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में रजिस्ट्री करवाने से पहले शहर के प्रोपर्टी मालिकों को बनवानी होगी प्रोपर्टी आईडी, बिना आईडी के नहीं होगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में बिना प्रॉपर्टी आईडी नहीं होगी रजिस्ट्री
विज्ञापन

सिरसा। तहसील में अब बिना प्रॉपर्टी आईडी और टैक्स रसीद के बिना रजिस्ट्री नहीं होगी। अब हरियाणा सरकार ने तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रॉपर्टी आईडी जरूरी कर दी है। इस संबंध में सरकार ने सभी नगर निगमों और नगरपरिषदों को पत्र भी जारी कर दिया है। प्रॉपर्टी आईडी बनने से नप के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके अलावा प्रॉपर्टी और भूमि का रिकार्ड एक सिंगल वेब पर उपलब्ध हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद की सीमा में करीब 80 हजार प्रॉपर्टी है। जिन लोगों ने अपनी प्रॉपर्टी की आईडी नहीं बनवाई, उन्हें प्रॉपर्टी की आईडी बनवाने के लिए नगरपरिषद के पास आवेदन करना होगा। इसके अलावा टैक्स अदा करने की रसीद भी दिखानी होगी। प्रॉपर्टी आईडी और टैक्स का रिकार्ड तहसील में रजिस्ट्री के साथ ही अटैच किया जाएगा। बीते शुक्रवार को सिरसा तहसील ने बिना प्रॅपर्टी टैक्स रसीद व आईडी के शहर की रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया। लोगों को नगरपरिषद से प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति के पास खाली प्लॉट भी है तो उसे मालिकाना हक दिखाकर नगरपरिषद से प्रॉपर्टी आईडी बनवानी होगी। यह प्रॉपर्टी आईडी टैक्स की रसीद में भी शामिल होगी।
विज्ञापन

सात से दस दिन का लगेगा समय
प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए मालिक को नगरपरिषद की कर शाखा में आवेदन करना होगा। इसके लिए एक आवेदन पत्र, रजिस्ट्री की कॉपी, आईडी प्रूफ लगाना होगा। इसके बाद नप कर्मचारी मौका देखने जाएंगे। आईडी अलॉट करने की प्रकिया में करीब सात से दस दिन का समय लगेगा। शहरी प्रॉपर्टी की आईडी नंबर लगने से नगरपरिषद के पास बकाया टैक्स जमा होगा। वहीं सरकार के पास भी हर प्रॉपर्टी के मालिक का रिकार्ड भी आन लाइन हो जाएगा। अभी तक लोग सीधे तहसील कार्यालय में जाकर ही रजिस्ट्री करवा लेते थे। लेकिन नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स अदा नहीं करते थे।
फ्रेंडस कालोनी से सोमवार को प्रोपर्टी सर्वे होगा शुरू
शहर की प्रॉपर्टी टेक्स का सर्वे का ट्रायल बीते सप्ताह वीरवार को पूरा हो गया है। पहले शनिवार से अब शहर की प्रॉपर्टी का सर्वे शुरू होना था, लेकिन पार्षदों को पत्र भेजने में देरी हो गई। इसलिए शनिवार को प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे शुरू नहीं हो पाया। अब सोमवार को प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे शुरू किया जाएगा। प्रॉपर्टी सर्वे करीब 30 अप्रैल तक पूरा करना है। शहर में 2014,15 के सर्वे अनुसार करीब 73 हजार प्रॉपर्टी है। लेकिन मौजूदा समय में करीब 80 हजार प्रॉपर्टी का अनुमान है। इसका टेंडर जयपुर की याशी कंपनी के पास है। नप ने बाकायदा याशी कंपनी के कर्मचारियों को आईकार्ड भी जारी किए। ताकि प्रॉपर्टी सर्वे के दौरान लोगों को किसी प्रकार का भ्रम पैदा न हो। हर सर्वे करने वाला युवक पहले अपनी आईडी दिखाएगा और फिर ही सर्वे से संबंधित रिकार्ड मांगेगा। प्रॉपर्टी सर्वे के लिए पांच कागजात चाहिए। जिसमें कि प्रॉपर्टी डिटेल, ऑनरशिप डिटेल, प्रॉपर्टी फोटो, प्लाट की लंबाई-चौड़ाई, बाउंड्री मार्किंग के कागजात चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, शपथ पत्र, आईडी प्रूफ, घर में बिजली बिल, आधार नंबर चाहिए। याशी कंपनी के सुपरवाइजर कश्मीर का कहना है कि सोमवार से फ्रेंडस कालोनी से सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए शहर के प्रॉपर्टी मालिकों को अब नप से प्रॉपर्टी आईडी बनवाना जरूरी है। जिनकी प्रॉपर्टी की आईडी नहीं है वे आवेदन करके आईडी बनवा सकते हैं।
अमन ढांडा, ईओ, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें