फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। लघु सचिवालय पर अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले धरनारत किसानों की ओर से 28 फरवरी को महापंचायत का एलान किया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि प्रदेश के बजट में यदि किसानों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया तो 28 फरवरी को महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

इस महापंचायत में सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता से पूर्व किसानों की हित की बात करने वाले सत्ता में आते ही किसानों को भूल गए हैं। किसानों की सुध लेने की बजाए किसानों से दूर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव होने हैं। इन नेताओं को फिर गांव-गांव आना होगा, तब उनसे जवाब तलबी की जाएगी। इस मौके पर किसान भगत सिंह, श्रवण राजपुरा, जयवीर चाडीवाल, मदन सांगवान, हवा सिंह, राजा, सुभाष, सुलतान, राममूर्ति, इंद्रपाल, हरदत्त, नेकीराम, रामप्रताप, जगराम भादड़ा, सीताराम, दलीप रायपुर, राजू बचेर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें