फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 बच्चों ने ताइक्वांडों टेस्ट में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
60 बच्चों ने ताइक्वांडों टेस्ट में दिखाया हुनर
विज्ञापन

सिरसा। ताइक्वांडो एसोसिएशन सिरसा द्वारा दिव्य योग मंदिर पुरानी कचहरी रोड पर ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें सिरसा शहर के अनेक बच्चों ने भाग लिया। ताइक्वांडो एसोसिएशन सिरसा के प्रधान दिलीप जैन, महासचिव राजकुमार, टेक्निकल डायरेक्टर गुरजीत सिंह, शहर के अनुभवी कोच सुखराज चिराग, मनिंदर सिंह, मदन, निशा व विजय कुमार, दिव्य योग मंदिर के प्रधान दीनानाथ, उप प्रधान सुभाष मेहता, महासचिव ज्ञान चंद, उप प्रधान प्रधान जोगिंद्र पाल व दिव्य योग मंदिर के समस्त सदस्यों की निगरानी में यह टेस्ट करवाया गया। इस टेस्ट में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन सिरसा के प्रधान दिलीप जैन व दिव्य योग मंदिर के प्रधान दीनानाथ ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद में बने रहने के लिए जागृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें