फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निग की रि अपीयर की परीक्षाए लेना ही भूल गया सीडीएलयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में परीक्षा शाखा यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों की रि-अपीयर की परीक्षाएं कराना ही भूल गया है। जिस कारण देश के कोने-कोने से घर बैठे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय पर परीक्षा न होना परेशानी का सबब बना हुआ है। दूरवर्ती शिक्षा विभाग के रि-अपीयर की परीक्षा दिसंबर 2017 में होनी थी जो अब अप्रैल माह तक भी नहीं हुई। आगे भी अभी तक परीक्षा की कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। परीक्षार्थियों ने इसके लिए नवंबर 2017 में परीक्षा फार्म भर दिए थे। हैरत की बात यह भी है कि दिसंबर में रि-अपीयर की परीक्षा हुई नहीं और मई की परीक्षा के फार्म भी भरवा लिए। इनकी अंतिम तारीख लेट फीस के साथ दो अप्रैल थी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि डिस्टेंस की री-अपीयर की परीक्षा लेट हो गई है अब जल्द परीक्षा करा दी जाएगी। बता दें कि डिस्टेंस एजुकेशन विभाग में 25 कर्मचारी और अधिकारी हैं।
सीडीएलयू में डिस्टेंस एजुकेशन विभाग यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग द्वारा बीए, बीकॉम, बीए मास कम्युनिकेशन, एमबीए, एमए एजूकेशन, एमए इंग्लिश, एमए मास कम्युनिके शन पीजीडीएमसी, बीसीए, एमसीए सहित कई प्रकार के तीन वर्षीय, दो वर्षीय व एक वर्षीय कोर्स करवाए जाते हैं। इन कोर्सों के लिए वार्षिक परीक्षा मई-जून में होती हैं और रि-अपीयर की परीक्षा दिसंबर के महीने में ली जाती है। इन परीक्षाओं के लिए आमतौर पर परीक्षा फार्म अक्तूबर-नवंबर में भरवाए जाते हैं।
विज्ञापन

2017 में 2500 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 500 की रि-अपीयर
इसी प्रकार मई-जून 2017 में करीब 2500 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी जिनमें से 2000 हजार परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 500 परीक्षार्थी एक या दो विषयों में फेल हो गए।
अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रि-अपीयर की परीक्षा दिसंबर 2017 में होनी थी। परीक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे विद्यार्थी राकेश कुमार, कमलकांत, गजेंद्र, विरेंद्र कुमार, कृष्णा रानी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रोमिला, सतपाल व लालचंद ने बताया कि इनके परीक्षा फार्म की तिथि बिना लेट फीस के 14 अक्तूबर थी व 900 रुपये लेट फीस के साथ अंतिम तारीख 30 नंवबर रखी गई। और परीक्षा की संभावित तिथि दिसंबर माह रखी गई। परंतु अब तीन महीने गुजरने के बाद भी परीक्षा नहीं ली गई। देश के कोने-कोने से घर बैठे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय पर परीक्षा ना होना परेशानी का सबब बना हुआ है। इस समय मई परीक्षाओं के रि-अपीयर परीक्षा के फार्म भी भरवा लिए गए हैं जिनकी फार्म भरने की अंतिम तिथि दो अप्रैल रखी गई थी।
वर्जन
आमतौर पर डिस्टेंस की रि-अपीयर विषयों की परीक्षाएं दिसंबर जनवरी में करवा दी जाती हैं। इस बार कई नॉन टीचिंग स्टाफ की मांगों को लेकर हुई हड़ताल के कारण परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाई। अब जल्द परीक्षाएं करवा दी जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अमित सांगवान उप परीक्षा नियंत्रक सीडीएलयू
--------------------------------

यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग के विद्यार्थियों की रि-अपीयर की परीक्षा थोड़ी लेट हो गई है। इसके लिए एक सप्ताह पहले ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द परीक्षा करवाने केलिए कहा गया है। जनवरी और मार्च में दो बार कर्मचारियों की हड़ताल भी हो गई थी जिससे कई कार्य प्रभावित हुए। अब हड़ताल खत्म हो गई है। अब जल्द परीक्षा करवा दी जाएगी।
-प्रो. विजय कायत कुलपति चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें