फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार विरोधी नारों से गूंजता रहा लघुसचिवायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार विरोधी नारों से गूंजता रहा लघुसचिवायल
विज्ञापन

इनेलो व अन्य यूनियनों ने किया प्रदर्शन, किसानों के धरने को मिला सभी का समर्थन
डॉ. स्वामीनाथन को राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित करने की मांग, इनेलो ने फूंका एमपी सीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सरकार से अपनी-अपनी मांगों को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने लघु सचिवालय में मोर्चा खोल दिया। सुबह से लेकर शाम पर लघु सचिवालय बीजेपी सरकार विरोध नारों से गूंजता रहा, जिसके चलते प्रशासन को सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने पड़े। सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक बात संयुक्त रूप से देखने को मिली कि लघु सचिवालय में 10 दिन से धरनारत किसानों को सभी कर्मचारी और राजनैतिक दलों का समर्थन दिया। सोमवार सुबह नौ बजे से ही अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धरने की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और विपक्ष मिलकर डॉ. स्वामीनाथन को राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित करें और स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि 1990 के बाद से देश में तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं, जिसकी जिम्मेवार सरकारों की गलत नीतियां हैं। हर पार्टी खुद को किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह किसानों के हितों से किनारा कर लेती हैं। बीजेपी ने भी यही किया है, लेकिन अब देश का किसान जाग चुका है और अपने हकों के लिए आवाज उठा रहा है। किसान यूनियन के नेता प्रकाश ममेरा ने कहा कि किसान आंदोलन करने के लिए इसलिए मजबूर है, क्योंकि खेती आज घाटे का सौदा बन चुकी है। इसी कारण किसान स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग सरकार से कर रहा है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इनेलो नेता दिग्विजय चौटाला इनेलो की तरफ से किसानों के धरने को समर्थन देने उनके बीच आए। चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है। पार्टी के सांसद संसद में स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए आवाज उठाएंगे। इस मौके पर इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, रामचंद कंबोज, इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व विधायक भागीराम, हरि सिंह भारी उनके साथ उपस्थित रहे।


युवा किसान ने शुरू की भूख हड़ताल
----------------------------
मध्यप्रदेश में पुलिस द्वारा आंदोलन कर रहे किसानों पर चलाई गई गोलियां के विरोध में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सुनील गोदारा ने सोमवार से भगत सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सुनील गोदारा का कहना है कि जब तक सरकार प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ और स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं करती उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। वे हररोज शहरभर मेें किसान जन संदेश यात्रा भी करेंगे। सुनील ने कहा कि वे किसान के पुत्र हैं इस कारण किसानों का दर्द वे समझते हैं।
विज्ञापन


कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन
-----------------------------
भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया गया। मजदूरों ने अपनी मांगे पूरी किए जाने की मांग की। जिला प्रधान कृष्ण सैनी की अगुवाई में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और एसडीएम विजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। बरनाला रोड स्थित टाऊन पार्क में सुबह जिले भर के कामगार मजदूर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लिए हुए थे। मजदूर नेताओं ने आनलाइन की बजाए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन होने के कारण पिछले कई माह से निर्माण मजदूरों का पंजीकरण नहीं हुआ है, जिसका खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बोर्ड द्वारा जारी पास बुक पर ही निर्माण मजदूरों का ईलाज की सुविधा दिए जाने की मांग की। मजदूर कल्याण बोर्ड में जमा पैसे को मजदूरों के ही कल्याण पर खर्च करने, बोर्ड में स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति करने, बोर्ड कमेटी में यूनियन का प्रतिनिधि शामिल करने, विशेष पंजीकरण अभियान चलाने, जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी बनाने की मांग की। इसके बाद कामगार यूनियन की तरफ से धरनारत किसानों के बीच जाकर उन्हें समर्थन दिया गया। प्रधान कृष्ण सैनी ने किसानों से कहा कि उनका संगठन हरहाल में किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। प्रदर्शनकारी मजदूरों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने गेट का घेरा डाल रखा था ताकि कोई भीतर न जा सके।
----------------------------------------------------
फोटो:19एसआईआरपी15:सिरसा में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर लघुसचिवालय की ओर कूच करते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिलेभर से आए कार्यकर्ता।
फोटो:19एसआईआरपी16:सिरसा में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर लघुसचिवालय की ओर भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिलेभर से आए कार्यकर्ता को देखकर गेट की घेराबंदी करते हुए पुलिसकर्मी।
फोटो:19एसआईआरपी17:18:30:सिरसा में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर लघुसचिवालय में गेटका बाहर सड़क पर धरने पर बैठे भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिलेभर से आए कार्यकर्ता।
विज्ञापन

फोटो:19एसआईआरपी19:29सिरसा में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर लघुसचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिलेभर से आए कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें