फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

तीन के खिलाफ केस दर्ज
सिरसा। गांव मोडियाखेड़ा में फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज करके तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोडियाखेड़ा निवासी ओमप्रकाश का अपने ही गांव के रघुबीर, देसराज और राजेंद्र के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार को ओमप्रकाश खेतों में गया और यहां बने कमरे में रस्सी से खुद को फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जांच अधिकारी जगराज का कहना है कि मृतक ओमप्रकाश के पिता लेखराज के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें