फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी

Wed, 23 Oct 2024 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। गांव बरवाली द्वितीय के एक व्यक्ति से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 9.29 लाख रुपये की ठगी हो गई। चोपटा थाना पुलिस ने पीड़ित साहबराम की शिकायत के आधार पर पंजाब के जिला पटियाला निवासी 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस को दी शिकायत में साहबराम ने बताया कि उसके बेटे संजय ने 2021 में 12वीं पास करने के बाद विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा जताई। इसके बाद उसने पटियाला में एक कंपनी से संपर्क साधा। साहबराम ने बताया कि जून 2023 में वह व उसका बेटा संजय पटियाला स्थित कंपनी के कार्यालय में पहुंचे। यहां उनसे 550 रुपये का फार्म भरवाया गया। इसके बाद वीजा लगवाने के नाम पर 9 लाख 29 हजार रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




साहबराम ने बताया कि एजेंट ने कुछ ही दिनों में संजय का वीजा आने की बात कही। इसके बाद वीजा से संबंधित कुछ दस्तावेज दिए। इनकी अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि यह दस्तावेज फर्जी है। उक्त लोगों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर केवल रुपये हड़पे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद वह गांव के कुछ मौजिज व्यक्तियों को लेकर कंपनी के कार्यालय में गया तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सारे पैसे वापस देने का आश्वासन दिया और रकम का भुगतान करने के लिए फर्म के तीन चेक दिए गए। चेक में भरी दिनांक के अनुसार जब उसने चेक खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद वह आरोपियों के दफ्तर में गया तो वह बंद मिला। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि साहब राम की शिकायत पर पटियाला में निजी कंपनी के संचालक रणजीत सिंह, राजदीप सिंह, कर्मचारी शमशेर सिंह, सेवी, तवीना, पार्टनर अनीष व एजेंट गुरमेल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें