सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं मंगलवार को दो शिफ्टों में हुईं। इस दौरान कुल 8,625 विद्यार्थियों ने यूजी और पीजी की परीक्षाएं दीं। इस दौरान फतेहाबाद के भोड़ियाखेड़ा कॉलेज में एक छात्रा को टीम ने मोबाइल फोन से नकल करते पकड़ा। इसलिए उसकी यूएमसी बनाई गई।
सीडीएलयू कैंपस सहित अन्य 52 कॉलेजों में मंगलवार को स्नातक के 6,594 विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर के 2,031 विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। इसमें संबद्ध कॉलेजों में यूजी के 5,500 विद्यार्थियों, विवि के विधि विभाग के 496, कैंपस के यूएसजीएस कॉलेज में 557, यूनिवर्सिटी कॉलेज में 41 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दीं। वहीं पीजी कॉलेजों में 2,031 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की शिफ्ट में 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई।
-
यूजी
इस दौरान स्नातक के विद्यार्थियों ने बीएससी डाटा साइंस, बीएससी फैशन डिजाइन एंड लाइफ स्टाइल टेक्नाेलाॅजी, बीसीए प्रथम सेमेस्टर, बीएससी फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर, बीएससी फूड साइंस प्रथम सेमेस्टर, बीएससी गणित प्रथम, बीएससी डाटा साइंस बीसीए प्रथम, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह की पाली में हुई। वहीं बीए सोशल वर्क तृतीय सेमेस्टर, सोशल वेलफेयर, बीकॉम तीसरे सेमेस्टर, बीएससी फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स, बीबीए तृतीय सेमेटर, बीए इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस तृतीय सेमेस्टर, बीएससी गणित तृतीय वर्ष की परीक्षा शाम के समय हुई। वहीं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने एमएससी पर्यावरण विज्ञान, बाॅयोटेक्नोलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमएससी फूड साइंस, एमए एजुकेशन, एमकॉम, एमएससी गणित, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए इतिहास, एमए म्यूजिक और वाद्ययंत्र, एमपीएड, एमएससी केमिस्ट्री, एमबीए, एमसीए, एमएससी फिजिक्स की परीक्षाएं सुबह की पाली में हुईं। वहीं एमए अंग्रेजी, एमए पंजाबी, एमए संस्कृत की परीक्षा शाम की पाली में हुई।
विश्वविद्यालय ने डेटशीट में किया बदलाव
सीडीएलयू ने मंगलवार शाम स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की डेटशीट में बदलाव किया है। इसके तहत 13 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा रद्द कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से नए सिरे से डेटशीट जारी की गई है। इसमें परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस कारण पहले एक जनवरी तक खत्म होने वाली परीक्षाएं अब 12 जनवरी तक जारी रहेंगी।
आज हमारी पहली परीक्षा शाम की पाली में है। सुबह के बजाय शाम के समय की परीक्षा के लिए तैयारी अच्छे से हो जाती है। विश्वविद्यालय में जल्दी आकर दोस्तों के साथ परीक्षा पर चर्चा भी हो जाती है। -
गुरसेवक सिंह, छात्र, पंजाबी विभाग।
इस सत्र की ये पहली परीक्षा है। इसलिए मन में थोड़ा डर भी है लेकिन तैयारी पूरी है। आशा है कि पेपर अच्छा होगा। शाम के समय में परीक्षा होना अच्छा है।
- मोनिका कंबोज, छात्रा।
-
स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में मंगलवार को कुल 8,625 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मंगलवार को पीजी की डेटशीट में भी बदलाव किया गया है। नई डेटशीट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। -
शैलेंद्र सिंह हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।