फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 83 वर्षीय लालचंद गोदारा ने मास्टर एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक

Thu, 19 Dec 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। 33वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिरसा के 83 वर्षीय लालचंद गोदारा ने तीन स्वर्ण पदक मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर सात स्थित स्टेडियम में करवाई गई। इसमें प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लिया।

सिरसा के लालचंद गोदारा ने चैंपियनशिप के 80 से अधिक आयुवर्ग में तीन स्पर्धाओं में भाग लिया। उन्होंने शॉटपुट में 6.90 मीटर तक गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद डिस्कस थ्रो की इवेंट में उन्होंने 16.58 मीटर तक थ्रो कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी आयुवर्ग में 100 मीटर दौड़ महज 17.6 सेकंड में पूरी करके सबसे तेज धावक बने। उनकी इस उपलब्धि पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








अब तक 100 से अधिक जीत चुके हैं पदक

लालचंद गोदारा अब तक जिला, प्रदेश व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक मेडल जीत चुके हैं। वे खेल के अलावा पौधरोपण, शिक्षा, नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हैं। बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन का गठन किया हुआ है। गोदारा की इन उपलब्धियों को देखते हुए ही हरियाणा सरकार उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित कर चुकी है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की है और अब मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें