सिरसा। 21 फरवरी को सिरसा बंद का आह्वान करने के लिए सोमवार दोपर किसान बाजारों में पहुंचे। किसानों ने दुकानदारों और आढ़तियों से बंद में सहयोग की अपील की। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले किसान दोपहर को लघु सचिवालय से बाजारों की ओर रवाना हुए।
किसान नेता विकल पचार ने इस दौरान कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से लघु सचिवालय पर धरनारत हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसलिए किसानों ने 21 फरवरी को सिरसा बंद का आह्वान किया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि सिरसा बंद में किसानों को मदद करें। उन्होंने बताया कि आढ़तियों व दुकानदारों की ओर से बंद में सहयोग का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान चिकित्सा, एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।