फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबाल में भाग लेने के लिए सीडीएलयू की टीम तमिलनाडु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। रविवार को सीडीएलयू की नेटबाल की 12 सदस्यीय टीम तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। नेटबाल टीम तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल में भाग लेगी जो कि 20 से 23 फरवरी तक आयोजित होने जा रही है।
बता दें कि सीडीएलयू के खेल कैलेंडर से पहले नेटबाल को बाहर कर दिया गया था। लेकिन आल इंडिया यूनिवर्सिटी के खेल कैलेंडर में ये खेल शामिल था। ऐसे में नेटबाल खिलाड़ियों के अनुरोध पत्र पर सीडीएलयू की स्पोर्ट्स कौंसिल ने इसे दोबारा से खेल कैलेंडर में शामिल किया और इसके ट्रायल आयोजित किए गए। सीडीएलयू की टीम में सोनू, सुशील, हरि सिंह, हिटलर, अमित, सुधीर, निशान झंड, सौरव, संदीप, सचिन, पवनदीप, सन्नी शामिल हैं। सीडीएलयू के स्पोर्ट्स कौंसिल के सचिव हंसराज ने बताया कि टीम 20 फरवरी को तमिलनाडु पहुंच जाएगी। हमने विश्वविद्यालय के खेल डायरेक्टर को पत्र लिखकर एंट्री करवा दी है।
विज्ञापन

तीन साल बाद मिलेंगी खिलाड़ियों को 1500 किट
सीडीएलयू के खेल विभाग के पास खिलाड़ियों के लिए 1500 ट्रैक सूट और 1500 खेल किट पहुंच गई हैं। यह किट उन्हें प्रदान की जाएंगी जिन खिलाड़ियों ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 और 2017- 18 शैक्षणिक सत्र में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लिया था। खिलाड़ियों को ये खेल किट बांटने के लिए सीडीएलयू सभी कॉलेज को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगेगा। संबंधित कॉलेज प्रिंसिपल उस सूची को अप्रूव करेंगे। अगले सप्ताह तक सीडीएलयू की खेल परचेज कमेटी इसकी इंस्पेक्षन करेगी और इसके बाद यह खेल किट खिलाड़ियों में बांट दी जाएंगी। बता दें कि सीडीएलयू में 2015 के बाद आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुके खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध नहीं करवाई थी। लेकिन कुछ ही महीने पहले स्पोर्ट्स कौंसिल ने खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध करवाने के लिए बजट पास किया।
विज्ञापन

कबड्डी चैंपियनशिप अब होगी 6 से आठ मार्च को
सीडीएलयू ने 21 से 23 फरवरी तक होने वाली आल इंडिया सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप को प्रशासनिक कारणों के कारण स्थगित कर दिया है। अब यह प्रतियोगिता छह से आठ मार्च को आयोजित होगी। सीडीएलयू ने इस संबंध में सभी 23 टीमों को सूचना भेज दी है। खेल विभाग के सचिव हंसराज ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के कारण प्रतियोगिता के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें