फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेले के लिए सिरसा से 312 छात्राओं का दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले के लिए 312 छात्राओं का दल रवाना
विज्ञापन

सिरसा। सूरजकुंड मेले के भ्रमण के लिए शुक्रवार अल सुबह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 312 छात्राओं का दल रवाना हुआ। छात्राओं को फरीदाबाद लेकर गई हरियाणा रोडवेज की 6 बसों को फतेहपुरिया नियामत खां स्कूल के हैडमास्टर भूप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं के साथ 26 स्टॉफ सदस्य भी रवाना हुए। ये जानकारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी शशि सचदेवा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भ्रमण के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रत्ताखेड़ा व धोलपालिया से 50-50 छात्राएं व 4-4 स्टॉफ सदस्य रवाना हुए। वहीं फतेहपुरियां नियामत खां विद्यालय से 57 बालिकाएं व 4 स्टाफ, चक्का स्कूल से 55 छात्राएं व 4 स्टॉफ, रामपुरा ढिल्लों विद्यालय से 59 विद्यार्थी व 6 स्टॉफ व केहरवाला स्थित विद्यालय से 41 विद्यार्थी व 4 स्टॉफ सदस्य शामिल थे। एपीसी शशि सचदेवा ने बताया कि एक दिवसीय भ्रमण से ग्रामीण छात्राओं को जहां मेले के माध्यम से हिंदुस्तान की संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेंगी। इस मौके पर उनके साथ चक्कां स्कूल के हैडमास्टर मलकीयत सिंह, केहरवाला स्कूल के हेडमास्टर भगवत प्रसाद, रामपुरा ढिल्लों से भगवान दास, सुमन रत्ताखेड़ा, सरिता धोलपालिया, सीमा रामपुरा ढिल्लों, एबीआरसी मनोज त्यागी, विजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें