फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बठिंडा चौक पर आज किसान करेंगे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा चौक पर आज किसान करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

डबवाली। राष्ट्रीय किसान संगठन व अन्य किसान यूनियनों द्वारा किसानों की मांगों को लेकर तहसील कांप्लैक्स में दिया जा रहा धरना रविवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरना पूरी तरह से शांतिमय तरीके से चल रहा है। लेकिन इतने दिनों बाद भी सरकार की बेरूखी के चलते आंदोलनरत किसानों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। ऐसे में धरने को मजबूती देने व आगामी रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को किसानों की एक कमेटी का गठन किया गया। गांवों में प्रचार को गति देने व धरने के सुचारू संचालन के लिए 13 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

दोपहर बाद कमेटी सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया कि सोमवार, 14 जनवरी को 12 बजे से 2 बजे तक डबवाली शहर के बठिंडा चौक पर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी ने बताया कि अगर 25 जनवरी तक सरकार ने किसानों की सभी मांगें नहीं मानी तो 26 जनवरी को किसान आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर नछतर सिंह ढिल्लों, कपूर सिंह, लीलाधर बलिहारा, जयदयाल मेहता, गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह, मनजीत सिंह, ओम प्रकाश लखुआना, गुरप्यार सिंह, लाल सिंह किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें