फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडिया आढ़ती एसोसिएशन की हुई बैठक, बनाई अहम् रणनीति, 12 जनवरी को फिर होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-ट्रेडिंग और किसानों के खाते में डायरेक्ट पेमेंट के विरोध में 15 जनवरी को बंद रहेगी अनाज मंडी
विज्ञापन

सिरसा। सरकार द्वारा ई-ट्रेडिंग और किसानों के खाते में डायरेक्ट पेमेंट करने के फैसले के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन की आज एक बैठक हुई। बैठक में सरकार के उक्त निर्णय के खिलाफ आगामी रणनीति बनाई। इस बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश उप प्रधान सुरेंद्र मिचनाबादी, प्रदेश सचिव विजय चौधरी, देवराज कंबोज व कृष्ण वधवा ने संयुक्त रूप से कहा कि ई-ट्रेडिंग और किसानों के खाते में डायरेक्ट पेमेंट कर सरकार अनाज मंडियों को खत्म करना चाहती है। सरकार के इस निर्णय से किसानों और आढ़तियों के बीच बने रिश्ते में दरार आ रही है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदेशभर में 15 जनवरी को अनाज मंडियां बंद रहेंगी। अगर इसके बावजूद भी सरकार तस से मस नहीं हुई और अपना निर्णय वापिस नहीं लिया, तो जींद में सरकार के खिलाफ आढ़तियों की एक बड़ी रैली 23 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

इस बैठक में आढ़तियों ने फैसला लिया है कि वे जींद में 23 जनवरी को विरोध में महारैली करेंगे और मांगें सरकार के सामने रखेंगे। यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे भाजपा का बहिष्कार करेंगे। लेकिन इससे पहले 15 जनवरी को प्रदेशभर की अनाज मंडी बंद रहेगी और जिला स्तर पर सभी आढ़ती एकत्रित होकर पहले सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन भी सौपेंगे। इसी मामले को लेकर 12 जनवरी को आढ़तियों की एक बैठक भी होगी। इस अवसर पर मनीष अरोड़ा, राजेंद्र कंबोज, रमेश कंबोज, देवेंद्र भांभू, नरेंद्र, राजेश बिट्टू, महावीर शर्मा, धर्मपाल जिंदल, धर्मचंद गर्ग, सुनील आहुजा, हरदीप सहकारिया, कश्मीर कंबोज, प्रेम कंबोज, तेजेंद्र, सुधीर, ललित, कपिल वधवा, राजेंद्र मढा, लविश कंबोज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें