फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी, पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण चार लाख शिकायतें सीएम विंडो से प्राप्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के लोगों को लगभग 27 करोड़ 70 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित 5 जन परियोजनाएं समर्पित की। इसके अतिरिक्त 8 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनके निर्माण पर 57 करोड़ 69 लाख 32 हजार रुपये की राशि व्यय होगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें रानियां में नवनिर्मित तहसील भवन और सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रानियां में तहसील भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कार्य करवाने में सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त डबवाली में नवनिर्मित सब्जीमंडी, कालांवाली में सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और गांव फुल्लों में नहरी जल आधारित वाटर वर्क्स परियोजनाओं को शामिल किया हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो में आवेदन कर सकते हैं और अब तक 4 लाख शिकायतें सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त हुई है, जो पिछली सरकारों की गलत नीतियों व अव्यवस्थित कार्य प्रणाली के कारण आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ होते ही हमने पूरे प्रदेश के समाने विकास का प्रारूप तैयार किया था और इसी के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक घोषित विकास कार्यों में से 82 प्रतिशत विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, शेष 18 प्रतिशत घोषणाओं के काम प्रगति पर हैं उन्हें भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान उनसे क्षेत्र की विकास संबंधी बातों के अलावा संगठनात्मक व चुनाव के संबंध में भी विचार विमर्श होता है। सरकार में रहते हुए हमें साढे़ तीन साल हो गए हैं और इस अवधि के दौरान प्रदेश वासियों की आशाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। ई-गवर्नेंस के आधार पर जन सेवाओं को आनलाइन किया गया है इन जनसेवाओं को क्रियान्वित करने के लिए अटल सेवा केंद्र, ग्राम सचिवालय, ई-दिशा केंद्र, अंत्योदय सेवा केंद्र इत्यादि स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्थापना से लोग लाभान्वित हुए हैं तथा लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, हरियाणा हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणू शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निताशा सिहाग, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के निदेशक रतन लाल बहाणियां, माकर्टिंग कमेटी चेयरमेन डबवाली बलदेव सिंह मांगेआना, मार्केटिंग कमेटी चेयरमैन ऐलनाबाद अमीरचंद मेहता, मुनीश सिंगला, अमन चोपडा, सतीश जग्गा, सुनील बहाणियां, रोहताश जांगडा, सुनीता सेतिया, आदित्य चौटाला, सुरेश पंवार, देव कुमार शर्मा, जगत ककक्ड़, नक्षत्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी
मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी उनमें कालांवाली में उपरगामी पुल का शिलान्यास, गांव खोखर से पाना लिंक रोड़, रंगड़ी डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा गांव सिकंदरपुर, मल्लेकां, झोरडनाली, बाहिया व हरिपुरा तथा बणी गांवों में नहरी जल आधारित वाटर वर्क्स बनाए जाएंगे। इन सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य पर 57 करोड़ 69 लाख 32 हजार रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्राम गृह के प्रांगण में जामुन का पौधा भी रोपित किया। हरियाणा सरकार के निगरानी एवं समन्वय विभाग के प्रधान सचिव विवेक जोशी ने भी जामुन का व उपायुक्त प्रभजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने आम के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें