फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति ने फूंका बराला का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवादी महिला समिति ने फूंका बराला का पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जनवादी महिला समिति की सिरसा शाखा की ओर से सोमवार शाम शिव चौक पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला फूंका गया। साथ ही सरकार के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की सचिव रमेश कुमारी ने कहा कि चंडीगढ़ में एक आईएएस अधिकारी की बेटी के साथ किडनैपिंग की कोशिश भाजपा नेता के बेटे की घिनौनी हरकत है और जनवादी महिला समिति इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया की। रमेश कुमारी ने कहा कि कानून के अपना काम करने का बयान देकर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस लड़की के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश हुई, उस मामले में धाराएं हटाना भी कानून का मजाक है। उन्होंने सुभाष बराला से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनवादी महिला समिति आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के आरोपी पुत्र को तुरंत गिरफ्तार करने की भी मांग की। इस अवसर पर अनीता, निर्मला, नीलम, तबस्सुम आदि भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें