फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार किसान और व्यापारी विरोधी: दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान व व्यापारी की विरोधी है। जिसका जीता जागता सबूत सरकार द्वारा हाल के दिनों में उठाए गए कदम हैं। किसानों की मांग नहीं मानीं। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया और व्यापारियों को परेशान करने के लिए जीएसटी लागू कर दिया गया है। जीएसटी से व्यापारी वर्ग को कागजी काम में फंसा कर इंस्पेक्टरी राज को बढ़ावा दिया गया है। टैक्स की मार व्यापारी व जनता पर डाल दी गई है, जिससे व्यापारी वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपना हक मांग रहे किसानों पर भाजपा की सरकार ने गोलियां चलवा दीं। किसान आज कर्ज के बोझ तले दबा हुआ बैठा है। जिस कारण आए दिन किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे समय में सरकार को चाहिए था कि किसानों को राहत देती,लेकिन उल्टा किसानों पर गोलियां चला कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार की सोच किसान व व्यापारी वर्ग के हित में न होकर उनके खिलाफ है। जिसका इनेलो जमकर विरोध करेगी व प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों से लोग दुखी हैं इसलिए लोगों को इनेलो से जोड़ें। उन्होंने इनसो के वालंटियरों से भी कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाने को कहा ताकि स्टूडेंटस को फायदा हो सके। चौटाला ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं व मौके पर अधिकारियों से बात कर समाधान करने को कहा। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, पूर्व चेयरमैन कुलदीप जम्मू, नरेंद्र बराड़, ब्लाक समिति मैंबर रणदीप सिंह मटदादू, पूर्व चेयरमैन हंसराज सिहाग, पूर्व नपा अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा, शहरी प्रधान हरबंश भीटीवाला, शहरी युवा प्रभारी विपिन मोंगा, पूर्व सरपंच ओम बिश्नोई, पूर्व सरपंच गुरपाल गंगा, मलकीत सूच, ओम पोटलिया, जगतार चोरमार, मनजीत सरपंच पन्नीवाला रूलदू, हरसिमरण बबू सरपंच, अंकूश मोंगा, सुरेश सोनी, वाइस चेयरमैन अमृतपाल, गुरजंट तिगड़ी, गुरलाल, राजबहादुर मौजूद रहे।

भाजपा सरकार किसान और व्यापारी विरोधी: दिग्विजय चौटाला
किसानों को राहते देने की बजाय भाजपा सरकार चलवा रही है गोलियां
इनसो नेता ने इनेलो कार्यालय में सुनी समस्याएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें