फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 81 स्कूल बसों की जांच की, पांच के किए चालान

विज्ञापन
सिरसा । ओढ़ां में बसों की जांच करती टीम। (पुलिस पीआरओ) - फोटो : reasi news
विज्ञापन
ओढां। निजी स्कूलों ओर से बसों में बरती जा रही अनियमितताओं के चलते सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम डबवाली की ओर से गठित टीम ने अभियान चलाकर गांव ओढां व कालांवाली में छह निजी स्कूलों की 81 बसों की जांच की। इनमें से अनियमितता पाई जाने पर आरटीओ की ओर से पांच बसों के चालान किए गए।
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। कुछ स्कूलों ने तो बसें भी इधर-उधर किए रखीं। इस कार्रवाई में कई स्कूलों की बसों में अनियमितताएं पाने जाने पर अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही को जल्द ही दूर नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्कूली बस चालकों की वर्दी, हेल्पर, अग्निशमन यंत्र, बीमा, सीट बेल्ट, फिटनेस प्रमाण पत्र व प्राथमिक सहायता बॉक्स अपने साथ रखने के निर्देश दिए। आरटीओ संजय बिश्नोई ने कहा कि स्कूली बसों की जांच के लिए चलाया गया ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बस चालकों व स्कूल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, चालक का फिटनेस प्रमाण पत्र, प्राथमिक सहायता बॉक्स की दुरुस्त व्यवस्था तथा निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

स्कूल वाहनों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस टीम में आरटीओ सिरसा, टीएम रोडवेज डबवाली, बीईओ डबवाली, एसओ डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत, यातायात पुलिस डबवाली व कालांवाली को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें