फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिजन बोले- स्पीड ब्रेकर बने होते तो शायद नहीं जाती जान

Thu, 21 Nov 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा के नाथ मोहल्ले में बाइक की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिता बलविंद्र नाथ के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया है। आरोपी चालक गांव खाईशेरगढ़ का बताया जा रहा है।

वहीं परिजनों व ग्रामीणों को कहना है कि वे प्रशासन से सड़क पर कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अगर स्पीड ब्रेकर बने होते तो शायद मासूम की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि बच्चा विभागीय अनदेखी का शिकार हुआ है।
विज्ञापन


पन्नीवाला मोटा में बाहरी फिरनी की ओर नाथ मोहल्ला पड़ता है। मोहल्ले से हो कर गुजरने वाली सड़क पर दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। हंसराज नाथ ने बताया कि उसका भतीजा 8 वर्षीय विकास सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। विकास चौथी कक्षा में पढ़ता था। एएसआई भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की थी, कोई ध्यान नहीं दिया,



बच्चे के पिता बलविंद्र नाथ, चाचा हंसराज नाथ, ओम नाथ, कमल नाथ व जीत नाथ आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले की आबादी 500 के आसपास है। मोहल्ला गांव की मुख्य फिरनी पर है और यहां करीब आठ गलियां पड़ती हैं। यहां से दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। उन्होंने फरवरी 2023 में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ व जेई से स्पीड ब्रेकर बनाने की लिखित में मांग की थी। ग्रामीण विजय कस्वां ने बताया कि इस बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत भी करवाया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अगर स्पीड ब्रेकर बनाए होते तो शायद मासूम बच्चे की जान न जाती। उन्होंने कहा कि ये मासूम विभागीय अनदेखी का शिकार हुआ है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर विभाग ने इस ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण धरना लगाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन






बॉक्स :-

गांव में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हुई है। नाथ मोहल्ले से हो कर जाने वाली इस सड़क पर अक्सर बच्चे आ जाते हैं। ये सड़क पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीन आती है। इस पर ब्रेकर बनाना अति अनिवार्य है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि अन्य कोई ऐसी अप्रिय घटना न हो।



- मंजूबाला बैनीवाल, ग्राम सरपंच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें