फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 7700 विद्यार्थियों ने यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में लिया भाग

विज्ञापन
सिरसा।शहर के निजी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण करते हुए एएसपी फैसल खान व अन - फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉक स्तर की परीक्षा का आयोजन करवाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैसल खान व डीएसपी संजीव बल्हारा ने स्वयं स्कूलों में पहुंचकर यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


एएसपी फैसल खान ने बताया कि इस परीक्षा में जिलाभर के सभी स्कूलों के करीब 7700 विद्यार्थियों ने यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने आमजन व स्कूली बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों को अपने मन से अपनाएं न कि पुलिस के भय से।

उन्होंने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बातें बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं, इसीलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को बचपन में ट्रैफिक नियमों के बारे में अच्छी शिक्षा दें, ताकि वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं,क्योंकि की बचपन का समय स्वर्णिम कॉल होता है व सीखने और सिखाने का सही समय होता है।
विज्ञापन


सभी स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे यातायात नियमों की स्वयं पालना कर अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सदृढ़ बनाया जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही यातायात नियमों पर आधारित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवा कर इस परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें