फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गैंगस्टर रोहित के नाम पर कारोबारी से मांगी दो करोड़ रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर फिरौती मांगने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबवाली के गोरीवाला निवासी पेट्रोल पंप कारोबारी सुशील नेहरा को विदेशी नंबर से कॉल और वॉइस मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो घर में घुसकर पूरी फैमिली को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन






पीड़ित सुशील नेहरा ने बताया कि पहली धमकी 11 नवंबर को दोपहर में विदेशी नंबर से आई काल से मिली। कॉलर ने रोहित गोदारा ग्रुप का नाम लेकर दो करोड़ रुपये मांगे और उनके पेट्रोल पंप कारोबार का जिक्र किया। 13 नवंबर को उसके बेटे योगेश के मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजा गया। 16 नवंबर तक लगातार धमकियां आईं, आखिरी मैसेज में घर में घुसकर मारने की खुली धमकी दी गई।

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा और राजस्थान के कई व्यापारियों को इसी तरह रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 2-2 करोड़ की फिरौती के मैसेज और कॉल आए हैं। राजस्थान पुलिस की एक पुरानी जांच में इन धमकियों के पीछे बीकानेर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ का नाम सामने आया था। राहुल हत्या के मामले में बीकानेर जेल में बंद था, लेकिन पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


उसने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने में कामयाबी हासिल की और अब कथित तौर पर रोहित गोदारा के इशारे पर विदेश से ही फिरौती का खेल चला रहा है। इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। कई कारोबारी चुपचाप धमकियां मिलने की बात स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस में शिकायत करने से डर रहे हैं।



पुलिस ने शुरू की जांच

सदर थाना डबवाली के जांच अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुशील नेहरा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी, आपराधिक साजिश व फिरौती मांगने की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विदेशी नंबर और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें