फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आयुष्मान और चिरायु में 77 अस्पतालों के अटके 25 करोड़ रुपये

Mon, 04 Mar 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का पैसा समय पर जारी नहीं होने से चिकित्सकों में नाराजगी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सरकार को 15 मार्च तक का वक्त दिया है। इस वक्त सरकार बकाया राशि और सिस्टम में सुधार नहीं करती है, तो चिकित्सक आयुष्मान व चिरायु कार्ड पर दी जाने वाली सेवाएं बंद कर देंगे।
विज्ञापन

जिले की की बात करें तो 77 अस्पतालों का 25 करोड़ से ज्यादा पैसा आयुष्मान कार्ड व चिरायु कार्ड की सेवाओं में अटका पड़ा है। समय पर यह पैसा नहीं मिलने से अस्पतालों की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
बता दें कि चिकित्सकों के अनुसार आईएमए की स्टेट बॉडी निर्णय लिया है कि आयुष्मान व चिरायु योजना में राज्य के हजारों चिकित्सकों का करोड़ों रुपया फंसा हुआ है। सरकार की ओर से इस पैसे को जारी करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है। चिकित्सकों ने बताया कि स्टेट बॉडी ने 15 मार्च का समय सरकार को दिया है। इस दौरान कोई समाधान निकलता है तो सही है। अन्यथा दोनों कार्डों की सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा। चिकित्सकों का कहना कि सरकार और चिकित्सकों के बीच हुए एमओयू के अनुसार ही भुगतान भविष्य में जारी हो।
विज्ञापन

यह है समस्यां
1 - सरकार के बनाए पोर्टल में बार बार परेशानी आती है, इसमें सुधार किया जाए।
2 - सरकार की ओर से निर्धारित समय पर राशि का भुगतान किया जाए।
3 - सरकार की ओर से इलाज खर्च का तीसरा हिस्सा ही दिया जाता है। टुकड़ों में राशि देने से बड़ी परेशानी आती है।
4 - लाखों रुपये उपचार का अटकने से अस्पताल चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सरकार 29 फरवरी से पहले की सभी बकाया राशि का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करें। उच्च स्तर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी इस मामले को डील कर रहे हैं। जो निर्णय एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी निर्णय लेगी। उसी अनुसार आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक पारीक, पीपीए प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें