फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोही मॉडल स्कूलों की 761 सीटें रिक्त, दाखिले के लिए 12 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 12 अगस्त तक स्कूल में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 14 अगस्त को ली जाएगी और 17 अगस्त को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए जाएगा। बता दें कि पहले आवेदन के बाद भी जिले के छह आरोही मॉडल स्कूलों में 761 सीटें खाली रही, जिन पर दाखिले के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

आरोही मॉडल स्कूलों में खाली सीटों को दोबारा भरने के लिए छठी से नौवीं व 11वीं कक्षा के लिए दाखिला प्रक्रिया को एक बार फिर से खोला गया है। जो विद्यार्थी पहली दाखिला प्रक्रिया के दौरान दाखिले से वंचित रह गए थे वह 12 अगस्त तक दोबारा आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 14 अगस्त को परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा जिला के कालूआना, जलालाना, नाथूसरी चोपटा, जीरी, मोहम्मदपूरिया और खारी सुरेरां गांव स्थित आरोही मॉडल स्कूलों में होगी। आरोही मॉडल स्कूलों में पहले 25 फरवरी को प्रवेश परीक्षा करवाई गई थी लेकिन कोविड के चलते बहुत कम विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। रिक्त सीटों की संख्या अधिक होने पर दोबारा से प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है।
प्रवेश पाने के लिए करे पहले आवेदन
आरोही मॉडल स्कूल की छठी से नौवीं व 11वीं कक्षा के लिए विद्यार्थियों को उसी स्कूल में जाकर आवेदन करना होगा जिन स्कूलों में शिक्षा लेना चाहते हैं। विद्यार्थी को दाखिला फार्म भरकर स्कूल में जमा करवाना होगा। दाखिला फार्म के साथ आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्र करनी होगी। जिसके बाद विद्याथी 14 अगस्त को होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

14 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा
जिले के छह आरोही मॉडल स्कूलों की खाली 716 सीटों पर 14 अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा छठी से आठवीं की प्रवेश परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक तथा 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। परीक्षा होने के बाद 17 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिसके बाद विद्यार्थी अगले दिन से ही कक्षा लगाने के लिए स्कूल आ सकेंगे।
छात्राओं के लिए निशुल्क छात्रावास
आरोही मॉडल स्कूल में छात्राओं के लिए आवास के लिए छात्रावास की व्यवस्था की गई है। इच्छुक व दूर से आवागमन करने वाली छात्राएं इन छात्रावास में रहकर पठन पाठन कर सकती हैं, जो कि निशुल्क है। यह सुविधा केवल छात्राओं के लिए उपलब्ध रहेगी।
जिले के छह आरोही मॉडल स्कूलों की इन कक्षाओं में रिक्त है सीटें।
स्कूल, छठी, सातवीं, आठवीं ,नौवीं, 11वीं
-- एएमएसएसएस कालूआना, 39, 39, 22, 0, 11
-- एएमएसएसएस जलाना, 37, 40, 38, 0, 43
-- एएमएसएसएस नाथूसरी चोपटा, 62, 45, 22, 15, 22
-- एएमएसएसएस जीरी, 0, 6, 0, 0, 7
-- एएमएसएसएस मोहम्मदपूरिया, 37, 22, 0, 4, 63
-- एएमएसएसएस खारी सुरेरा, 52, 13, 26, 41, 55
जिलेे के छह आरोही मॉडल स्कूलों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए दोबारा प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। विद्यार्थी 12 अगस्त तक स्कूल में जाकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें