फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच थानों के 75 मुलाजिमों ने चार घंटे तक गंगा गांव में चलाया सर्च अभियान, अपराधिक रिकार्ड वाले 140 घरों में ली तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली पुलिस की ओर से रविवार को गांव गंगा, गांव आसपास की ढाणियों तथा ईंट भट्ठों पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाकर घरों की तलाशी ली। अभियान से पहले पुलिस की ओर से गांव में रहने वालों का 10 वर्ष पुराना आपराधिक रिकॉर्ड निकाला गया और 140 घरों का चयन किया गया। इसके पश्चात पांच थानों की पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया और करीब 4 घंटे तक तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ कोई भी मादक पदार्थ और अन्य गैर कानूनी सामान नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार को डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल के नेतृत्व में सीआईए डबवाली, ओढां थाना, शहर डबवाली थाना, सदर डबवाली थाना तथा महिला थाना डबवाली के प्रभारी तथा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने डबवाली के गांवों व ढ़ाणियों में अभियान चलाया। पुलिस बल सुबह 10.30 बजे गांव में पहुंचा और चयन किए गए घरों की तलाशी लेने शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने मकानों की छतों, कमरों और खेतों में बनी ढाणियों में थी तलाशी ली। वहीं डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के नशे बेचने वाले व आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना और उन पर पैनी नजर रखना। इस अभियान के दौरान गांव गंगा तथा ढाणियों में बाहर से आकर कार्य करने वाले लोगों के स्ट्रेंजर रोल भी काटे गए हैं जो लोग बाहर से आकर यहां काम कर रहे हैं उनकी पूरी तरह तस्दीक की जाएगी।
अभियान के बाद गांव में निकाला फ्लैग मार्च
वहीं डीएसपी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पूरा सहयोग करें तथा नशा बेचने वालों की सूचना बेझिझक होकर पुलिस को दे ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के उपरांत गांव गंगा में पुलिस पार्टियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला कर सेवा, सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अपराधियों की बेल न करवाने की भी दिलवाई शपथ
सर्च अभियान के बाद सभी गांव वासियों को एकत्र कर उन्हें शपथ दिलवाई गई कि अगर गांव को कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता है या गैर कानूनी कार्य करता पकड़ा जाता है तो कोई भी ग्रामीण उनकी बेल करवाने के लिए नहीं जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें