फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव मिलने के बाद 72 घंटे बीते, न शिनाख्त हुई, न पोस्टमार्टम

Tue, 13 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गांव जंडवाला बिश्नोईयां में युवती का शव मिले 72 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। न ही पोस्टमार्टम। डबवाली के सरकारी अस्पताल से जवाब मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा स्थित मेडिकल कॉलेज में लेजाया गया था। लगातार दूसरे दिन छुट्टी होने के कारण चिकित्सकों का पैनल नहीं बन पाया। इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार को करीब 96 घंटों बाद पोस्टमार्टम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

    यह है मामला
    9 दिसंबर को सुबह करीब सात बजे गांव जंडवाला बिश्नोईयां निवासी रामकुमार नाई घूमने के लिए गांव गंगा की ओर जा रहा था। उसने किसान रतन लाल के खेत में बने कच्चे खाल में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना खेत मालिक तथा गांव के सरपंच संत लाल को दी। जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौका पर पहुंची। शव को कंबल से ढक रखा था। मुंह शॉल से बंधा हुआ था। मृतका के गले को रस्सी से बांध रखा था। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस ने खेत मालिक के ब्यान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया था। 10 दिसंबर को डबवाली के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए शव को अग्रोहो रैफर कर दिया था। रविवार तथा सोमवार को छुट्टी के चलते अग्रोहा भी में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। दूसरी ओर मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने फोटो प्रदेश के विभिन्न थानों के साथ-साथ पंजाब तथा राजस्थान में भेजे थे। अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स
लगातार दूसरे दिन छुट्टी होने के कारण चिकित्सकों का पैनल नहीं बन पाया। ऐसे में मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-एएसआई उमेद सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी चौटाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें