फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाजमंडी में डबवाली रोड से होगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर की डबवाली रोड स्थित अनाज मंडी फसलों की आवक शुरू हो चुकी है। ऐसे में फसलों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के शहर में से आवाजाही करने से जाम लगना लाजमी है। लेकिन इस बार ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जाम से मुक्ति के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। जिसके तहत लोगों को जाम से तो मुक्ति मिलेगी साथ ही दुर्घटना होने की संभावना भी नहीं रहेगी। जिसके तहत सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को डबवाली रोड से होकर ही मंडी में प्रवेश करना होगा।
मास्टर प्लान के तहत गेहूं, सरसों फसलों को लेकर मंडी पहुंचने के वाहनों के लिए तीन रास्ते निर्धारित किए गए हैं। पहला रास्ता हिसार की तरफ से आवाजाही करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के लिए है। हिसार की तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली में फसल लादे हुए चालक दिल्ली पुल होते हुए भूमणशाह चौक पहुंचेंगे। इसके बाद वे रेलवे फाटक के रास्ते डबवाली रोड पर जाएंगे और वहां से सीधे मड़ी में पहुंचेंगे। वहीं दूसरा रास्ता कंगनपुर की तरफ से आवाजाही करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों के लिए है। उन्हें अनाज मंडी में पहुंचने के लिए पहले हुडा चौक पहुंचना होगा। वहां से चौटला हाउस रोड फिर भूमणशाह रोड होते हुए अनाज मंडी पहुंचेंगे। तीसरा रास्ता ऐलनाबाद और रानियां की तरफ फसलों को लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के लिए निर्धारित किया गया है। ऐलनाबाद और रानियां की तरफ फसल लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी पहुंचाने के लिए आईटीआई चौक से नागरिक अस्पताल होते हुए डबवावी रोड पर पहुंचना होगा। वहीं से अनाज मंडी में पहुंचना होगा। वापसी भी उक्त रास्तों से ही करनी होगी। अगर कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालकों की करेंगे काउंसिलिंग
ट्रैफिक थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार से मंड़ी में पहुंच कर काउंसिलिंग अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस पूरे सप्ताह मंडी में पहुंच कर फसल लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों की काउंसिलिंग करेगी और उनसे अपील करेगी कि वे फसल लेकर शहर के अंदर से आवाजाही करने में गुरेज करें। अगर उन्हें मार्केट से कोई सामान आदि खरीदना है तो ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी में ही खड़ी कर खरीददारी करें।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस मंगलवार से मंडी में पहुंच कर ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों की काउंसिलिंग करेंगी। यह काउंसिलिंग एक सप्ताह चलेगी। इस दौरान फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों को मंडी पहुंचने के लिए निर्धारित किए गए। उनसे अपील की जाएगी कि वे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शहर के बीच से आवाजाही नहीं करें।
- बहादुर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें