फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुई तीन बहनों को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर सिरसा की कीर्तिनगर पुलिस चौकी ने बीती शाम साढ़े छह बजे के करीब घर से लापता हुई तीन बहनों को तीन ही घंटों में तलाश कर उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रतन मंडल निवासी गली नंबर 8 बेगू रोड सिरसा की तीनों लड़कियां जियाली (7), मुस्कान (5) और मीनू (3) घर से शाम को गली में खेलते-खेलते खेलते रास्ता भटक गई। उस समय घर पर लड़कियों की मां भी नहीं थी। मां को जब अपनी तीनों लड़कियों के घर से गायब होने की सूचना मिली तो वह बेसुध होकर गली में ही गिर गई। आस-पड़ोस के लोगों ने महिला को संभाला। इसी बीच शांति नगर सोसाइटी के पदाधिकारी और पार्षद जश्न इंसां भी पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दूसरी ओर तीनों लड़कियों रास्ता भटक कर करीब चार किलोमीटर दूर एसबीआई बैंक की मुख्य ब्रांच के पास पहुंच गई। जिला पुलिस के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी। कीर्तिनगर थाना प्रभारी रविवार को कीर्तिनगर में ही एक महिला के सुसाइड के मामले भी उलझे हुए थे। तीनों लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलते ही वे उन्हें ढूंढने के लिए निकले पड़े। पुलिस ने रात साढ़े नौ बजे तीनों बच्चियों को कीर्तिनगर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच के पास उन्हें ढूंढ लिया। तीनों बच्चियों के मिलने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने उसी समय तीनों बच्चियों को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। इसमें वार्ड नंबर 11 के पार्षद जश्न का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मात्र तीन घंटे में कीर्तिनगर चौकी प्रभारी ने गायब हुई लड़कियों को ढूंढकर चौकी में माता-पिता बुलवाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


बच्चियां खेलती-खेलती घर से गायब हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत ही टीमें गठित की गई। तीनों बच्चियों को एसबीआई मेन ब्रांच के पास ढूंढ निकाला गया।
- बलवान सिंह, चौकी प्रभारी, कीर्तिनगर सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें