फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिसंबर को 5 लोगों ने गांव पोहड़का के पास दिया था वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की ट्राली लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ऐलनाबाद। पोहड़का और भूर्टवाला गांव के बीच सात दिन पहले पिस्तौल के बल पर धान की ट्राली लूटने वाले 5 आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 27 दिसंबर को 5 लोगों ने गांव पोहड़का के पास इस वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रेम सिंह निवासी जीवन नगर, गुरभेज सिंह निवासी करीवाला और निशान सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई दलीप कुमार ने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर ड्राइवर अंसार अली की शिकायत पर ऐलनाबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। लुटेरों ने ड्राइवर अंसार अली को गांव रसालिया खेड़ा के पास हाथ पैर बांध कर फेंक दिया था। पुलिस ने गांव नथोर के पास से खाली ट्रैक्टर ट्राली तो बरामद कर ली थी लेकिन इस मामले के सभी आरोपी फरार चले आ रहे थे। दो दिन पहले पुलिस ने उक्त लोगों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने ऐलनाबाद क्षेत्र से धान की ट्राली चुराने की बात को माना। पकड़े गए आरोपियों से इस लूट के मामले में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। कार व असला अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें