फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा नागरिक अस्पताल में ई उपचार सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिला नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सेवा शुरू कर दी गई है। मरीज को पर्ची के बजाय आईडी नंबर दिया जाएगा। मरीज की हर प्रकार की जांच कर रिपोर्ट नागरिक अस्पताल की साइट पर डाल दी जाएगी। संबंधित डॉक्टर सारी रिपोर्ट देखकर मरीज को दवा भी लिखकर साइट पर डाल देेगा। दवा कक्षा में मरीज अपना आईडी नंबर बताकर दवा हासिल कर लेगा। अगर मरीज को पीजीआई रोहतक रेफर दिया जाता है तो मरीज के पहुंचने से पहले मरीज की सारी फाइल वहां की साइट पर डाल दी जाएगी, जिसे देखकर डॉक्टर मरीज के आने से पहले सारी तैयारी कर लेंगे। सिरसा में एक सप्ताह में 26 डॉक्टरों ने 1900 मरीजों की इस प्रणाली के तहत देखा है। सिरसा के बाद में यह योजना डबवाली अस्पताल में भी लागू की जाएगी।
पिछले एक साल से सिरसा के जिला नागरिक अस्पताल के खाते में कई उपलब्धियां आईं हैं। सीटी स्कै न मशीन फिर से चालू हुई, ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेटर मशीन लग रही है। कई आधुनिक मशीनें आईं हैं। इन सबसे अस्पताल हाईटेक हुआ। एक जनवरी से अस्पताल में ई-उपाचर सेवा शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत मरीजों को पंजीकरण कक्ष में पर्ची के बजाए उसका आईडी नंबर दिया जाएगा। मरीज इस नंबर को लेकर डॉक्टर के पास जाएगा। अगर मरीज को एक्सरे करने के लिए कहा है तो मरीज जाकर एक्स-रे कराए पर उसे फिल्म नहंी दी जाएगी एक्स-रे और रिपोर्ट साइट पर डाल दी जाएगी। इस प्रकार लैब की रिपोर्ट की मरीज की आईडी के साथ साइट पर डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि मरीज का आईडी नंबर डालकर कोई भी डॉक्टर उसे खोलकर उसकी सारी रिपोर्ट देखकर दवा लिखेगा और दवाओं का विवरण साइट पर डाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब किसी भी मरीज को एक्सरे की फिल्म नहंी दी जाएगी। मरीज का एक्स-रे उसके आईडी नंबर के साथ साइट पर डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिको लीगल केस एक्सरे फिल्म सिर्फ जांच अधिकारी को ही दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीज को क्या रोग है टेस्ट की रिपोर्ट क्या है, डॉक्टर ने क्या क्या दवाएं लिखी हैं सब कुछ साइट पर होगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी मरीज को पीजीआई रेफर किया जाता है तो मरीज का पूरा विवरण पीजीआई की साइट पर डाल दिया जाएगा डॉक्टर मरीज का आई डी नंबर डालकर सारी रिपोर्ट देख सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के 26 डॉक्टरों ने ई-उपचार सेवा के तहत कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से आठ जनवरी तक नागरिक अस्पताल में इस प्रकार के 1900 मरीजों को देखा जा चुका है। सिरसा के बाद में इस योजना को डबवाली के अस्पताल में शुरू किया जाएगा। वहां के कंप्यूटर में इस योजना से जुड़ा साफ्टवेयर अपलोड कर दिया गया है। धीरे-धीरे इस योजना को पूरे जिले में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रमुख सहायक सचिव राजेश गुप्ता प्रदेश के सभी डीसी और सीएमओ के साथ वीडियो क्र ांफेंसिंग के माध्यम से इस योजना की समीक्षा करेंगे साथ ही पीएनडीटी, पोस्को एक्ट्र, ड्रग एक्ट, लिंगानुपात को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस योजना के सार्थक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें