फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, केस रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सरकार द्वारा कर्मचारियों की कुछ मांगें मान लिए जाने के बाद कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब कर्मचारी इस मांग पर अड़ गए हैं कि जब तक कर्मचारियों पर दर्ज केस रद्द नहीं किया जाता तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिविल सर्जन का कहना है कि उपर से जो आदेश आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विगत पांच दिसंबर से एनएचएम के जिलेभर में तैनात कर्मचारी लगातार नागरिक अस्पताल में हड़ताल किए हुए थे। गत दिवस सीएमओ चंडीगढ़ मीटिंग में गए हुए थे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 12 दिसंबर को प्रदेश के सभी अस्पतालों के दो किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए थे, जिन्हें अधिकारियों ने हल्के में लिया और उसी का नतीजा था कि गत दिवस की दोपहर हड़ताली कर्मचारियों ने पहले सीएमओ कार्यालय का घेराव किया और बाद में सीएमओ की कुर्सी पर मिट्टी डाल दी। इस घटनाक्रम की सूचना जब सीएमओ को लगी तो उन्होंने उपायुक्त व उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, जिसके बाद दर्जनभर कर्मचारियों पर रात्रि को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों क ो कुंदन सिंह गांवडिया, डॉ.जगतपाल , सर्वकर्मचारीसंघ के प्रधान मदन लाल खोथ आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, केस रद्द करने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें