फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतूवाला का केतुल सहारण यूजीसी नेट परीक्षा में देश में द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्तूवाला का केतुल सहारण यूजीसी नेट परीक्षा में देश में द्वितीय
विज्ञापन

सिरसा। जिले के गांव मत्तूवाला के किसान परिवार के बेटे केतुल सहारण ने 30 नवंबर को घोषित यूजीसी नेट/जेआरएफ के घोषित परीक्षा परिणाम में देश भर में द्वितीय स्थान पाया है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष और केतुल के पिता आत्माराम सहारण ने बताया कि केतुल ने यह उपलब्धि हासिल कर जता दिया है कि प्रतिभा के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि केतुल ने बीएससी की पढ़ाई सिरसा के राजकीय नेशनल कॉलेज से की थी तथा उसके बाद एमएससी बॉटनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से की। उन्होंने बताया कि केतुल ने दूसरी बार बॉटनी विषय में यूजीसी की परीक्षा पास की है। इससे पूर्व दिसंबर 2016 में आयोजित परीक्षा में उसने देश भर में 64वां रैंक हासिल किया था, लेकिन इस बार हुई परीक्षा में देश भर में दूसरा स्थान पाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केतुल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से बॉटनी में पीएचडी कर रहा है। उन्होंने बताया कि केतुल की इच्छा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साईंस बंगलुरू से पीएचडी करने की है और इसके लिए वह इस बार वहां पर आवेदन करेगा। केतुल की इच्छा जीव विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर उनकी सेवा करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें