फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस की जिले में नहीं दवाइयां, लुधियाना, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से महंगे दामों पर उपलब्ध हो रहीं दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में 26 मई को ब्लैक फंगस वार्ड बनाया गया था। ऐसे में दो दिनों बाद तीन मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए है। जिले में ब्लैक फंगस के कुल 55 मरीज हो चुके हैं। वहीं कोरोना के मरीजों की संख्या में शुक्रवार को कमी आई है। ऐसे में डेढ़ माह में पहली बार हुआ है कि जब एक दिन में 70 मरीज आए हो।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को ब्लैक फंगस वार्ड में पहले दिन तीन मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए है। इनमें से दो मरीजों का कोरोना का इलाज पहले ही अस्पताल में चल रहा था जिन्हें ब्लैक फंगस के लक्षण के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जबकि एक मरीज का पहले निजी अस्पताल से नागरिक अस्पताल में भर्ती हुआ है। मरीजों के सैंपल लिए गए है। सैंपल रिपोर्ट आने के पश्चात मरीजों का इलाज शुरू किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को जिले में दो नए ब्लैक फंगस के मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक मरीज सिरसा का तो दूसरा अन्य जिले का है। जिले में अब तक 55 मरीज ब्लैक फंगस के पाए गए हैं। इनमें से 43 मरीज सिरसा के तो 12 मरीज दूसरे जिलों के पाए गए है। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मेडिकलों पर ब्लैक फंगस के मरीजों की नहीं मिल रही दवाइयां : सिरसा के निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीज में ब्लैक फंगस पाए जाने के बाद डॉक्टरों की ओर से दवाइयां शुरू कर दी गई। डॉक्टरों द्वारा शुरू की गई दवाइयां मेडिकलों से अब गायब हो चुकी है। मरीजों के तीमारदार लुधियाना, चंडीगढ़ और गुरुग्राम से दवाइयां मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं। मरीजों द्वारा शुरू की गई दवाइयां की एमआरपी 350 रुपये तक की थी लेकिन जिले के मेडिकलों में दवाइयां गायब होने के बाद दूसरी जगह से दो से पांच हजार तक की मिल रही है। दवाइयों को बदलकर इस्तेमाल न कर पाने के कारण मरीजों के तीमारदार मजबूरन महंगे दामों पर दवाइयां मंगवा रहे हैं। वहीं मरीज के परिजन भरत ने बताया कि इसके सभी दवाईयां एक स्थान से न मिलकर अलग-अलग स्थानों से मंगवानी पड़ रही है। जिनके दाम भी पहले से 10 गुणा तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद सबसे कम कोरोना से संक्रमित, सात मौतें : कोरोना रिकवरी रेट में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। जिले में डेढ़ माह बाद सबसे कम 70 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए है। शुक्रवार को जिले में 70 मरीज संक्रमित पाए गए और सात की मौत हो गई जबकि 328 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में रिकवरी रेट बढ़कर 90.85 फीसदी पर पहुंच गया है। जिले में अब 2148 मरीज सक्रिय है। इनमें से 231 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को मंडी कालांवाली का 83 वर्षीय व्यक्ति, अबूबशहर का 52 वर्षीय व्यक्ति, घुकांवाली का 75 वर्षीय व्यक्ति, सहारणी का 45 वर्षीय व्यक्ति, कुत्ताबढ़ की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कीर्तिनगर का 60 वर्षीय व्यक्ति, मोजगढ़ का 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को सिरसा में 11, डबवाली में एक, ऐलनाबाद में सात, कालांवाली में 12, ओढां में नौ, नाथूसरी चोपटा में सात, माधोसिघाना में दो, चौटाला में नौ, रानियां में एक, बडागुढ़ा में 11 सहित कुल 70 मरीज संक्रमित पाए गए है।
नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों की दवाईयां और अन्य सामान मुख्यालय से मंगवाया गया है। ब्लैक में दवाईयां मिलने की अभी कोई शिकायत नहीं आई है। नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले दवाईयां मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही है। -डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें