फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली पुलिस ने 7 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। शुक्रवार को विभिन्न टीमों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए नशा तस्करी के मामलों में फरार चल रहे सप्लायरों सहित 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलो 30 ग्राम डोडा चूरा पोस्त तथा 7 ग्राम 650 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व कार भी जब्त की गई है।

एसपी जसलीन कौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने गांव बनवाला में निगरानी अभियान के दौरान संदेह के आधार एक कार चालक को काबू कर तलाशी ली । उसके कब्जे से 01 किलो 199 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी प्रमोद कुमार के विरुद्ध थाना ओढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी प्रमोद को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रमोद ने बताया कि आरोपी जगदीश पाल से हेरोइन लेकर आया था। पुलिस ने जगदीश पाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त बरामद
एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि गांव केवल से संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। शख्स के पास मिले प्लास्टिक कट्टे में 2 किलो 30 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुई। आरोपी गुरलाल सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
7.650 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार काबू

सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वे टीम ने साथ गश्त पर थे। उन्होंने गांव पन्नीवाला मोरिका से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू किया। उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 07.650 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी विष्णु के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चार साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी जसलीन कौर ने बताया कि सीआईए डबवाली टीम ने नशा तस्करी के संबंध में थाना सदर डबवाली में दर्ज अभियोग में 4 साल से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी सिकंदर को काबू कर लिया गया। आरोपी थाना सदर डबवाली के ही 2026 में नशा तस्करी के अन्य दो अभियोगों में फरार चल रहा था। वहीं, चौकी चौटाला प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहमद रमजान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी 18 मार्च से थाना सदर डबवाली में हीरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी शिव प्रकाश को 29 ग्राम 940 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें