फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दीक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए सात मेंटर्स सम्मानित

Wed, 01 Apr 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि।  विभाग
विज्ञापन
-नामांकन वृद्धि के लिए राप्रापा ढाणी मनी राम मूंड एवं राप्रापा ढाणी कालू राम को भी मिला सम्मान
विज्ञापन


फोटो 1
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा की ओर से दीक्षा यानी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा के अंतर्गत विभिन्न सहयोगी मेंटर्स को सम्मानित किया गया।

डाइट विषय विशेषज्ञ दलीप सिंह गोदारा ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग के ईटी विंग के प्रभारी डॉ. मनोज पुरी तथा सदस्य विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह व संदीप कुमार ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सिरसा जिले से सात वर्तमान एवं पूर्व सहयोगी मेंटर्स को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ागुढ़ा खंड से बीआरपी संजय कुमार को एसटीईएम मंच 2024-25, एसटीईएम मंच 2025-26 एवं आओ स्कूल चलें 2025-26 कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एबीआरसी दिव्या को एसटीईएम मंच 2025-26 तथा गणित प्रवक्ता प्रतीक मेहता को एसटीईएम मंच 2024-25 के लिए सम्मानित किया गया।
खंड रानियां से एबीआरसी वीरेंद्र को आओ स्कूल चलें 2025-26 के लिए तथा खंड नाथूसरी चोपटा से बीआरपी शंकर शर्मा को आओ स्कूल चलें 2025-26 के लिए सम्मानित किया गया। खंड ओढ़ां से बीआरपी सोनू सुखीजा एवं एबीआरसी पूजा रानी को एसटीईएम मंच 2024-25 के लिए सम्मानित किया गया।

दलीप सिंह ने बताया कि दीक्षा पोर्टल पर एमआईपी सबमिशन के लिए सिरसा ने प्रदेशभर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सिरसा जिले के दो विद्यालयों को छात्र नामांकन वृद्धि के लिए भी सम्मानित किया गया। इनमें खंड रानियां का राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी मनी राम मूंड तथा खंड नाथूसरी चोपटा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी कालू राम शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग की प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी ने बधाई दी। वहीं, डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने नामांकन वृद्धि में योगदान देने वाले विद्यालय मुखियाओं एवं स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें