फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 695 दिव्यांगों को दिए जाएंगे सहायक उपकरण

Mon, 24 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला प्रशासन व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा द्वारा 26 व 27 मार्च को चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हॉल में चयनित 695 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप योजना के अंतर्गत ‘एलिम्को कानपुर, क्षेत्रीय उत्पादन केन्द्र, चनालोन, मोहाली (पंजाब)’ के सहयोग से पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिन दिव्यांग व्यक्तियों के जुलाई 2024 में कृत्रिम अंगों के माप लिए गए थे तथा सहायक उपकरण प्राप्त करने वालों की पहचान की गई थी, उन दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरी वाली साइकिल, कृत्रिम अंग, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर तथा श्रवण यंत्र वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 26 मार्च को सुबह 10 बजे सिरसा व डबवाली खंड के दिव्यांगों को तथा 27 मार्च को 10 बजे ऐलनाबाद, रानियां, ओढां, नाथूसरी चौपटा व बड़ागुढ़ा खंड के दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने लाभपात्र दिव्यांगजनों से कहा है कि वे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड व शिविर में जारी की गई रसीद लेकर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस शिविर में कुल 695 दिव्यांग व्यक्तियों को कुल 1,74,55,907 रुपये के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जैसे 225 बैटरी वाली तिपहिया साइकिल, 122 व्हील चेयर, 306 श्रवण यंत्र, 145 तिपहिया साइकिल, 24 वॉकिंग स्टिक, 96 बैसाखियां, 4 रोलेटर, 4 सीपी चेयर, 52 कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दिव्यांग व्यक्तियों की सहायतार्थ 26 मार्च को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सिरसा व डबवाली के दिव्यांगों व्यक्तियों को जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) द्वारा तथा 27 मार्च को ऐलनाबाद, रानियां, ओढ़ां, चोपटा व बड़ागुढ़ा के 513 दिव्यांग व्यक्तियों को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा दी गई। आर्थिक सहायता द्वारा कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें