फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 68 प्रतिशत हुआ मतदान, 1278 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Thu, 19 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर लगी अ​धिवक्ताओं की लाइन। संवाद 
विज्ञापन
बार काउंसिल चुनाव में अधिवक्ताओं ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

फोटो 30
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को बार एसोसिएशन परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। कुल 1854 मतदाताओं में से 1278 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो लगभग 68 प्रतिशत मतदान रहा।
मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। बूथ नंबर 196 पर 624 में से 464, बूथ 197 पर 624 में से 405 और बूथ 198 पर 606 में से 428 मतदाताओं ने वोट डाला। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केवल मतदाताओं को ही प्रवेश की अनुमति थी। बार एसोसिएशन प्रधान अधिवक्ता गंगाराम ढाका ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरा हुआ। करीब डेढ़ माह बाद चुनाव परिणाम आएगा।
विज्ञापन

एसडीएम पारस भागोरिया ने किया निरीक्षण
फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। उपमंडल में बार एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम पारस भागोरिया ने बुधवार को मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार रविंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पारस भगोरिया ने निर्वाचन अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीएम ने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और नियमों का पूर्ण पालन किया जाए। एसडीएम ने अधिवक्ताओं से भी संवाद किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गरिमापूर्ण तरीके से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें