फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अफीम तस्कर को चार साल कैद, 40 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 19 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। अफीम तस्करी के मामले में स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी विष्णु को दोषी करार देते हुए चार साल कैद व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि न भरने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, पुलिस 7 जून 2018 को चौटाला से संगरिया जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 950 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम विष्णु है। वह गांव जंडवाला बिश्नोईयां सिरसा का रहने वाला है। पुलिस ने सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश सीमा सिंघल ने विष्णु को चार साल की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें