फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रानियां गेट के पास युवक से मिली 6.66 ग्राम हेरोइन

Sun, 20 Apr 2025 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने एक युवक को 6 ग्राम 66 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की पहचान ऋषि उर्फ राकेश कुमार पुत्र हरवंश सिंह निवासी बाजीगर मोहल्ला वार्ड नंबर 26 रानियां चुंगी सिरसा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल सिरसा की एक पुलिस टीम शनिवार को गश्त के दौरान बंदर वाली पुलिया से होते हुए रानियां गेट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान भारत पेट्रोलियम पंप के पास पुलिस को एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया। इसके बाद युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम 66 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ऋषि को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। यहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें