फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौटाला में 66.5 प्रतिशत हुआ मतदान, कांग्रेस को बढ़त की चर्चा

Mon, 27 May 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के गांव चौटाला को इनेलो को घर माना जाता है लेकिन इस बार गांव में माहौल कुछ अलग ही दिखा। गांव में भले ही डोर टू डोर वोट मांगते बड़े नेता नजर नहीं आए है, लेकिन लोगों ने कांग्रेस, भाजपा और इनेलो तीनों को अपने हिसाब से मतदान किया है। गांव में चर्चा है कि इस बार कांग्रेस को इनेलो के गढ़ चौटाला से अच्छा वोट मिला है और वह कुछ मतों के साथ गांव में लीड कर सकती हैं। आदित्य देवीलाल चौटाला के चलते भाजपा को भी लोगों ने वोट किया है।
विज्ञापन

गांव चौटाला में कुल 11,934 मतदाता हैं। इस बार 66.5 प्रतिशत यानी 7,963 मत पोल हुए हैं। गांव में वोट डालने के लिए इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला परिवार के साथ पहुंचे थे। अभय सिंह के अतिरिक्त उनके परिवार का वोट गांव तेजाखेड़ा में है। बता दें कि चौटाला परिवार का वोट पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 33 नंबर बूथ डाला जाता है। यहां बने बूथ पर आदित्य चौटाला के परिवार व अभय चौटाला के अतिरिक्त डॉ. केवी सिंह, डबवाली विधायक अमित सिहाग ने मतदान किया था।
ग्रामीणों की माने तो भाजपा को यहां से दो हजार से 2500 के करीब वोट मिल सकते हैं। वहीं कांग्रेस को तीन हजार के आसपास वोट मिलने की संभावना है। इनेलो का प्रचार-प्रसार और रूचि कम होने का असर उसके वोट बैंक पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में 1800 के करीब वोट इनेलो प्रत्याशी को मिलते नजर आ रहे हैं। जेजेपी को भी 700 से 800 वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें