फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टो चालक गोगामेड़ी के लिए भर रहा था सवारियां, रोडवेज बस चालक-परिचालक ने उतरवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक गोगामेड़ी के लिए भर रहा था सवारियां, रोडवेज बस चालक-परिचालक ने उतरवाई
विज्ञापन

सिरसा। बस स्टैंड से गोगामेड़ी के लिए सवारियां भरकर जा रहे एक ऑटो को रोडवेज बस के चालक-परिचालक ने पकड़ लिया। चालक-परिचालक ने ऑटो से सवारियां उतरवाकर उन्हें बस में बैठाया। ऑटो में करीब 15 सवारियां थी। हालांकि एक बार ऑटो चालक ने विरोध किया। लेकिन जब चालक-परिचालक ने कार्रवाई की बात कही तो चालक ऑटो लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी में मेला लगा हुआ है। मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। सिरसा से गोगामेड़ी के लिए भादरा-नोहर जाने वाली बसों से भी यात्री गोगामेड़ी पहुंचते हैं। भादरा से जहां 10 से 15 किलोमीटर की दूरी है, वहीं नोहर जाने वाली बसों में यात्री जमाल उतरकर निजी बसों के सहारे गोगामेड़ी पहुंचते हैं। रविवार की दोपहर को एक ऑटो चालक बस स्टैंड के अंदर गोगामेड़ी जाने के लिए खड़ी करीब 15 सवारियों को ले आया और ऑटो में सवार कर रहा था। इसी दौरान रूट पर चलने वाली रोडवेज बस के चालक-परिचालक को जब पता चला तो वे बस को लेकर बस स्टैंड के बाहर पहुंचे। जहां चालक ऑटो में सवारियां बैठाकर चलने ही वाला था। तभी चालक-परिचालक ने आकर ऑटो चालक से सवारियां लाने के बारे में पूछा। जिसपर चालक ने कहा कि सवारियों को वह नहीं लेकर आया। उसने तो सवारियों से पूछा था, जिसपर सवारियां जाने के लिए तैयार हो गई। जब चालक-परिचालक ने बस के टाइम को लेकर ऑटो चालक से जवाब तलबी की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। हालांकि सवारियों को बस में बैठाने को लेकर बस चालक-परिचालक व ऑटो चालक में थोड़ी गहमा गहमी जरूर हुई। लेकिन बाद में ऑटो चालक स्वयं ही ऑटो लेकर चलता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें