फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज सिरसा में 12 जुलाई जारी होगी दूसरी कट ऑफ लिस्ट, कालांवाली में आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा/ कालांवाली। शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में दूसरी मेरिट सूची 12 जुलाई को जारी होगी। ये जानकारी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल केके डूडी ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी प्रोविजल लिस्ट में 632 छात्राओं का नाम आया था। दो दिनों में अभी तक बीए में 310 छात्राओं ने अपने प्रमाणपत्र वेरिफाई करवाए है। 82 सीटें शेष है। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष की दूसरी प्रोविजनल सूची में 218 छात्राओं का नाम आया। जिसमें कि 95 छात्राओं ने प्रमाणपत्र वेरिफाई करवाए। 24 सीटें शेष है। उन्होंने बताया कि दूसरी फाइनल मेरिट सूची 12 जुलाई को चिपकाई जाएगी।
विज्ञापन

कालांवाली में दूसरी लिस्ट बुधवार को जारी होगी
शहर में इसी सत्र से शुरू होने वाले उपमंडल के पहले राजकीय महिला कॉलेज में दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट बुधवार को जारी होगी। ये जानकारी प्रो. रविंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन में अस्थाई तौर पर 20 जुलाई से कॉलेज की कक्षाएं शुरू की जा रही है। जिसके लिए सरकार की ओर से महिला कालेज में बीए के लिए 160 और बीकॉम के लिए 80 सीटे निर्धारित कर स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। महिला कॉलेज में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद दूसरी कट ऑफ लिस्ट 11 जुलाई दिन बुधवार को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कालेज में दाखिले के लिए अब तक कुल 93 विद्यार्थियों, जिसमें 84 बीए व 9 बीकॉम के लिए आवेदन आए थे। जिसमें से बीए में 77 विद्यार्थियों ने व बीकॉम में 6 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कॉलेज में दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट 7 जुलाई को जारी करनी थी। लेकिन सरकार ने प्रदेश के नए कालेजों में दाखिले की तारीख बढ़ाकर दूसरी कट ऑफ लिस्ट 11 जुलाई को जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। कट ऑफ लिस्ट में जारी विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें