फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख का परिवार पहुंचा डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख का परिवार पहुंचा डेरा
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को साध्वी यौन शोषण मामले में सजा होने के बाद राजस्थान में गुरुसर मोडिया चला गया शाही परिवार 61 दिन बाद डेरा में लौट आया है। डेरा प्रमुख के पुत्र जसमीत सिंह इंसां ने डेरा प्रबंधन का कामकाज संभालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को सीबीआई अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी और उसी दिन पंचकूला और सिरसा में हिंसा हुुई थी। ऐेसे में डेरा प्रमुख का शाही परिवार 26 अगस्त को ही राजस्थान के गांव गुरुसर मोडिया चला गया था। गुरुसर मोडिया डेरा प्रमुख का पैतृक गांव है। तभी से डेरा प्रमुख का पूरा परिवार वहीं पर रह रहा था। हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद डेरा प्रमुख के परिवार पर दबाव कम हुआ और हालात सामान्य होने पर 27 अक्तूबर की शाम को शाही परिवार डेरा में लौट आया। डेरा प्रमुख के पुत्र जसमीत सिंह इंसां ने डेरा के प्रबंधन का कार्य संभाल लिया है और चेयरमैन विपसना के साथ मिलकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। अभी तक नए डेरा में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। डेरा के चारों ओर सुरक्षा की कमान पुलिसकर्मी संभाले हुए हैं। चोपटा रोड पर गेट नंबर सात ही खुला होता है जहां पर सेवादार तैनात हैं। पासधारी सेवादारों और पहरेदारों के लिए ही गेट खुलता है या डेरा के समाचार पत्र के कर्मचारी इस गेट से आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें