फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद न होने पर किसानों ने अनाज मंडी के मेन गेट पर जड़ा ताला,

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में सोमवार को धान की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने लगभग सुबह आठ बजे मार्केट कमेटी के साथ स्थित अनाज मंडी के मेन गेट को ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने धान की खरीद शुरू करो, हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ देर बाद कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कच्चा आढ़ती भी धरने के समर्थन में उतर आए। धरनास्थल पर आए मार्केट कमेटी चेयरमैन और भाजपा नेताओं की एक नहीं मानी। बाद में बनारसी दास राइस मिल कालांवाली को किया अधिकृत। आठ घंटे बाद यानि शाम चार बजे खरीद शुरू हुई।
धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों महिंद्र सिंह, नछत्तर सिंह, गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह आदि ने आरोप लगाया कि धान की नमी जांचने के लिए शेलर संचालक स्वयं मशीन लेकर आते हैं, जिसमें नमी ज्यादा दिखाती है। उन्होंने कहा कि कुछ आढ़तियों और पंजाब की मंडी में नमी जांचने की मशीन उसी धान की नमी कम दिखाती है, जबकि ये नमी ज्यादा बताकर फसल नहीं खरीदते। जिससे वह परेशान हैं और पिछले आठ से 10 दिनों से मंडी में बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी इंस्पेक्टर उन्हीं आढ़तियों के माल की खरीद करवाते हैं जो आढ़ती उन्हें सुविधा शुल्क देते हैं। इसके अलावा किसानों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान टेक चंद छाबड़ा, महासचिव गुरदीप कामरा के साथ-साथ अन्य आढ़तियों ने बताया कि अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे कई किसान पिछले 10 दिनों से यहां बैठे हैं और सरकार द्वारा शेलर संचालकों को खरीद की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा खरीद ऐजेंसियां हैफेड, डीएफसी और हरियाणा एग्रो भी खरीद नहीं कर रही हैं, जिससे किसानों के साथ-साथ उन्हें भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से करीब 50 हजार क्विंटल धान जेसीबी द्वारा रिलोड करवाकर पंजाब की मंडी में भेजा जा चुका है। इससे हरियाणा सरकार को राजस्व का भी चूना लगा है और उन्हें भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सूचना पाकर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत करते हुए कहा कि एसडीएम और जिला उपायुक्त से बात कर शाम तक खरीद शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पैसे देने की बात निराधार है। टोकन सिस्टम से खरीद करवाई जा रही है। धान की नमी जांचने में आ रहे अंतर को लेकर जो बात कही जा रही है, वह उसकी भी जांच करवाएंगे। इस मौके पर नरेश मित्तल, विकास बांसल, सौरभ गर्ग, संजय मिढा, हरीश चंद्र, दीपक, नरेंद्र सहित कई गांवों के किसान मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना पुलिस की ओर से भी पुलिस कर्मियों को धरनास्थल पर तैनात किया गया था, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे धान की खरीद शुरू करवा दी गई है। बनारसी दास राईस मिल कालांवाली को अधिकृत किया गया है। कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले साल तीन लाख 63 हजार धान मंडी में आया था और अभी तक 2.25 लाख क्विंटल धान आया ही है, फिर भी खरीद बंद करवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें