नायब तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
मुआवजा राशि न मिलने पर किसान यूनियन ने रोष किया प्रदर्शन
महिलाओं ने गेट पर मांगपत्र चस्पा कर चप्पलों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा।
बुजुर्ग विधवा सहित कई किसानों को दो साल पहले खराब हुई फसल का मुआवजा न दिए जाने के विरोध में चोपटा तहसील परिसर में सोमवार को गांव रूपावास के किसानों ने तहसीलदार और हलका पटवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों के साथ महिलाएं भी थीं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इसमें शामिल होकर किसानों का समर्थन किया। तहसील परिसर में कोई भी अधिकारी ने होने पर किसान डीसी सिरसा को ज्ञापन सौंपने सिरसा चले गए।
तहसील परिसर में सोमवार को किसानों ने नायब तहसीलदार छैल्लूराम जाखड़ के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं ज्ञापन देने से पूर्व प्रदर्शनकारी किसानों ने एनटी व हलका पटवारी बनवारी लाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि रूपावास गांव के कई किसानों का खरीब फसल 2015 का मुआवजा आज तक नहीं दिया गया। आरोप है कि किसान इतने दिनों से हलका पटवारी के पास चक्कर लगाते रहे लेकिन मुआवजे के पैसे उन्हें नहीं भेजा गया वहीं नायब तहसीलदार को भी इस संबंध में कई समस्या का समाधान करवाने के बारे में कहा लेकिन उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों के अनुसार तहसील परिसर के अधिकारी और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण आम पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने ज्ञापन में तहसील परिसर के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और मुआवजा राशि तुरंत दिलवाने की मांग की। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश ममेरां, जगदीश रूपावास, देवतराम ढाका, खेताराम, कृष्ण गोदारा, सुभाष कासनिया, बिमला, बादो देवी, संतोष, बाला, उर्मिला, गिरदावरी, रोशनी, सरोज, शारदा, सुमेष्ता, माया, कंवरभान मौजूद थे। उधर, जब कोई अधिक ारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो ज्ञापन की प्रति गेट पर चस्पा कर दी गई जिसकी महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई भी की।
बॉक्स
इस संबंध में हलका पटवारी बनवारी लाल से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके स्तर पर कोई देरी नहीं हुई। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर बैंक में भेज दी थी। जो देरी हुई है वो बैंक की तरफ से हुई है।