फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपरिषद कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बुधवार को प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में शहर में भी कर्मचारियों ने ट्रेड टावर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ट्रेड टावर से लेकर सुभाष चौक तक हाथों में झाड़ू उठाकर पैदल मार्च किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने की। प्रदर्शन में शहर के सभी सफाई कर्मचारी और दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने भाग लिया। अशोक कुमार ने सरकार से नगर परिषद कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग करते हुए सभी मांगों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पालिका, परिषद और निगमों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ एक जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग की जा रही है। इसके साथ छठे वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देने की भी मांग कर्मचारी नेताओं ने की। कर्मचारी नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान घोषणा पत्र में किए गए वादों के अनुसार सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपये वेतन करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और ठेके पर लगे कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बिना लाभ हानि 100-100 गज के प्लॉट देने की भी मांग की गई। इस झाड़ू प्रदर्शन पर केंद्रीय राज्य कार्यकारिणी ऑडिटर सुखदेव सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ जिला सिरसा के प्रधान चंद्रशेखर ने झाड़ू प्रदर्शन का शहर में नेतृत्व किया और सुभाष चौक में इस प्रदर्शन का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सचिव सत्यवीर, नरेश कुमार, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, राजा नाहर, भाना राम, निहालो देवी, मनजीत कौर, कृष्णा रानी, प्रवीन देवी सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहेे।
--------------
फोटो:09:10:- सिरसा में विभिन्न मांगों को लेकर झाड़ू उठाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कर्मी।
-----------
नगर परिषद कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
झाड़ू उठाकर नगर में निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें