संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की सभी तहसीलों व उपतहसीलों में इंतकाल संबंधी मामलों के समाधान के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
शनिवार को कैंपों के दौरान जिला में कुल 604 इंतकाल स्वीकृत किए गए। इनमें तहसील सिरसा में सर्वाधिक 235 इंतकाल स्वीकृत हुए। इसके अलावा, डबवाली में 119, कालांवाली में 68, ऐलनाबाद में 56, गोरीवाला में 52, रानियां में 45 तथा नाथूसरी चोपटा में 29 मामलों का निपटान किया गया।
डीसी शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता ऐसे विशेष कैंपों के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन शिविरों से लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और भूमि संबंधी मामलों का समाधान तेजी से हो पाता है।