सिरसा। मीडिया को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के सदस्य व नेता। संस्था।
कहा-घोषणा के बावजूज टेक्सटाइल हब नहीं बनने से व्यापारियों में रोष है
फोटो - 16
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारियों के साथ रविवार को बैठक की। बजरंग गर्ग ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। छोटे व मध्यम उद्योग 60 प्रतिशत बंद हो चुके हैं। इस कारण लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं।
बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में व्यापार व उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है मगर हरियाणा में व्यापार व उद्योग कम होने से लोगों का रोजगार कम हुआ है। सरकार को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। सरकार ने 2015 में हरियाणा में टेक्सटाइल हब बनाने की घोषणा के बावजूद आज तक नहीं बनने से व्यापारियों में रोष है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए और हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार को विशेष योजना बनानी चाहिए ताकि बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता आनन्द बियानी, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कनोडिया, जिला प्रधान अनिल सर्राफ, प्रदेश सहसचिव सुधीर ललित, जिला सचिव सुरेश गोयल, उपप्रधान नरेश जिन्दल आदि मौजूद थे।